1. सीट बुकिंग एवं शुल्क संबंधी नियम
- लाइब्रेरी में सीट बुक करवाने के लिए दी गई राशि किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं की जाएगी।
- किसी भी प्रकार की लाइब्रेरी सीट के लिए दिया गया एडवांस भी वापस नहीं किया जाएगा।
- जिस दिन आप लाइब्रेरी की सीट बुक करवाते हैं, उसी दिन सीट का शुल्क जमा करना अनिवार्य है।
- आपकी सीट जिस दिन समाप्त होगी, उसके एक दिन पहले ही आप सीट की फीस जमा कर अग्रिम अवधि के लिये अपनी सीट को रिन्यूअल करा लेंगे।
- 06-मई-2026 से इस बात का विशेष ध्यान रखें कि यदि आपकी सीट समाप्त होने वाली है, तो उसके एक दिन पहले ही शुल्क जमा करके उसका नवीनीकरण करवा लें, अन्यथा अगले 24 घंटे के भीतर आपकी सीट निरस्त करके किसी अन्य व्यक्ति को आवंटित कर दी जाएगी।
- हमेशा की तरह आपको बार-बार कॉल नहीं किया जाएगा कि आप अपनी फीस जमा करें। बिना पूछे आपकी सीट निरस्त कर दी जाएगी।
- यदि आप सीट छोड़ना चाहते हैं, भले ही आपकी सीट कुछ दिनों बाद समाप्त होने वाली हो, तो कृपया इसकी सूचना हमें दे दें। यह आपकी ओर से एक सहयोगात्मक कदम होगा।
- यदि आप लाइब्रेरी को 10 या 15 दिनों के लिए छोड़ना चाहते हैं, तो आपसे निवेदन है कि अपनी सीट के लिए भुगतान करके जाएँ, अन्यथा दोबारा वही सीट उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी।
2. सीट एवं काउंटर संबंधी नियम
- जिस छात्र/छात्रा को जो सीट आवंटित की जाएगी, उसके अतिरिक्त वह किसी अन्य सीट पर नहीं बैठेगा और न ही किसी अन्य सीट को स्पर्श करेगा।
- किसी भी व्यक्ति की सीट चाहे लंबे समय से खाली क्यों न हो, फिर भी उस पर बैठने की अनुमति नहीं है यदि वह सीट आपकी नहीं है।
- ध्यान रहे, आपको जो भी सीट बुक की जाएगी, उसकी पूरी जिम्मेदारी आपकी होगी। अतः सीट बुक करने के दौरान पहले लाइब्रेरी ओनर के साथ सीट के पास जाएँ और उसकी वर्तमान स्थिति का निरीक्षण कर लें, ताकि पहले से मौजूद किसी भी क्षति की जिम्मेदारी आपके ऊपर न आए।
- बाद में सीट में होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति की स्थिति में ₹1950 का सीट चार्ज देना अनिवार्य होगा। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इसके लिए कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
- आप जिस काउंटर पर बैठे हैं, उसमें लगे इलेक्ट्रिक बोर्ड, स्विच, बल्ब आदि की जांच पहले करके लाइब्रेरी ओनर को अवश्य दिखा दें, उसके बाद ही उसका उपयोग प्रारंभ करें, ताकि पूर्व में हुए किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी आप पर न आए।
- लाइब्रेरी काउंटर पर किसी भी प्रकार के टेक्स्ट पेन, मार्कर अथवा पेंसिल द्वारा लिखने की अनुमति नहीं है।
- यदि आप अपने काउंटर पर कोई स्लिप चिपकाते हैं, तो ऐसे टेप का उपयोग करें जिसे हटाने पर कोई चिपचिपा पदार्थ न रह जाए। अन्यथा काउंटर पर कुछ भी चिपकाने की अनुमति नहीं है।
3. अनुशासन एवं अध्ययन संबंधी नियम
- यह लाइब्रेरी केवल अध्ययन के लिए बनाई गई है। यदि आपको सोना है, तो कृपया सीट बुक न करवाएँ अथवा लाइब्रेरी में न आएँ। लाइब्रेरी में सोने की अनुमति बिल्कुल नहीं है।
- लाइब्रेरी एक अध्ययन स्थल है। अतः यहाँ किसी भी प्रकार का फोन कॉल उठाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। अपना मोबाइल पूर्णतः साइलेंट अथवा वाइब्रेशन मोड में रखें।
- अत्यंत आवश्यक होने पर ही लाइब्रेरी से बाहर जाकर कॉल पर बात करें।
- लाइब्रेरी के अंदर बिना इयरफोन, ब्लूटूथ या ईयरबड्स के किसी भी प्रकार की वीडियो देखने की अनुमति नहीं है।
- लाइब्रेरी के अंदर पूर्ण शांति बनाए रखना आपका कर्तव्य है। किसी भी प्रकार की अनावश्यक आवाज आपके द्वारा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए, जैसे— कुर्सी को बार-बार झटका देना, खटखटाहट करना, पन्नों को तेजी से पलटना, बात-चीत करना।
- लाइब्रेरी के अंदर यदि आपको किसी भी व्यक्ति से नोटबुक, पेन, किताब आदि जैसी सामग्री लेनी हो, तो पहले व्हाट्सएप पर संदेश करें। उसके बाद आपस में सामग्री साझा करें। किसी भी प्रकार का इशारा या बुलाने का प्रयास न करें।
- यह कोई मनोरंजन का स्थान नहीं है कि आप लाइब्रेरी से बाहर निकलकर अपने मित्रों या सहेलियों के साथ समय व्यतीत करें।
4. प्रवेश एवं आगंतुक संबंधी नियम
- लाइब्रेरी के अंदर केवल पंजीकृत छात्र-छात्राओं को ही प्रवेश की अनुमति है।
- किसी भी छात्र-छात्रा का रिश्तेदार, मित्र, भाई, बहन अथवा कोई अन्य व्यक्ति यदि लाइब्रेरी में पंजीकृत नहीं है, तो उसे किसी भी स्थिति में लाइब्रेरी में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- यदि आपने किसी अपंजीकृत व्यक्ति को लाइब्रेरी में प्रवेश कराया, तो आपकी सीट तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी जाएगी।
5. पानी की व्यवस्था
- हमारे यहाँ दो पानी की बोतलें उपलब्ध रहती हैं, जिनमें कुल 40 लीटर पानी होता है।
- सभी छात्र-छात्राएँ अपनी आवश्यकता के अनुसार ही पानी का उपयोग करें।
- अपनी बोतल में उतना ही पानी भरें जितना आवश्यक हो।
- यदि पानी दोपहर तक समाप्त हो जाए, तो हमें सूचित करें। पुनः पानी की व्यवस्था कर दी जाएगी।
6. भोजन एवं स्वच्छता संबंधी नियम
- लाइब्रेरी के अंदर खाना-पीना मना है। परंतु यदि बाहर कोई व्यवस्था उपलब्ध न हो, तो आप लाइब्रेरी के अंदर भोजन कर सकते हैं।
- इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी भी प्रकार का तरल पदार्थ अथवा खाद्य सामग्री काउंटर पर न गिरे। अन्यथा आपको ही प्रॉब्लम होगी जब चीटियां वहां पर पहुंच जाएंगे।
- यदि आप किसी भी प्रकार का पॉलिथीन, पैकेट या खाद्य सामग्री लाते हैं, तो उसका कचरा अपनी जेब या बैग में रखें और बाहर जाकर ही फेंकें।
- काउंटर पर किसी भी प्रकार का खाद्य अपशिष्ट, पैकेट अथवा थैली छोड़ने की अनुमति नहीं है।
7. वॉशरूम संबंधी नियम
- किसी भी व्यक्ति को वॉशरूम के लिए बाहर जाने की अनुमति नहीं है। सभी को इंस्टिट्यूट का ही वॉशरूम उपयोग करना होगा।
- वॉशरूम के लिए अलग चप्पल निर्धारित है। किसी भी प्रकार की बाहरी चप्पल पहनकर वॉशरूम में प्रवेश न करें।
- वॉशरूम का उपयोग करने के दौरान टोंटी को चालू रखें।
- वॉशरूम उपयोग के बाद फ्लश की नीले रंग वाली बटन अवश्य दबाएँ।
- वॉशरूम के उपयोग के उपरांत मग में पानी लेकर सभी प्रकार की गंदगी को पूरी तरह साफ करने के बाद ही बाहर निकलें।
- नोट-i : कोई भी छात्र/छात्रा चप्पल पहनकर लाइब्रेरी/इंस्टिट्यूट के अंदर प्रवेश नहीं करेगा। मुख्य द्वार के बाहर ही चप्पल उतारना अनिवार्य है।
- नोट-ii : सभी लोग अपने जूते-चप्पल निर्धारित स्थान (शू-रैक) में ही रखें। किसी का भी जूता या चप्पल शू-रैक के बाहर नहीं होना चाहिए।
8. विद्युत उपकरण एवं ए.सी. संबंधी नियम
- लाइब्रेरी छोड़ते समय अपने काउंटर की लाइट तथा सभी स्विच बंद कर दें।
- जो व्यक्ति सबसे अंत में लाइब्रेरी से निकलेगा, उसकी जिम्मेदारी होगी कि वह सभी काउंटरों की लाइट, पंखे, ए.सी. एवं अन्य स्विच बंद करे।
- बिजली जाने की स्थिति में इन्वर्टर का बैकअप लगभग 6 से 7 घंटे का होता है। यदि एग्जॉस्ट फैन बंद रखा जाए तो यह बैकअप 8 घंटे तक चल सकता है।
- ए.सी. केवल बिजली रहने पर ही चलाया जा सकता है।
- ए.सी. चलाने अथवा बंद करने की अनुमति केवल लाइब्रेरी ओनर को होगी।
- यदि किसी अन्य व्यक्ति द्वारा ए.सी. चालू किया गया और उससे किसी प्रकार की तकनीकी समस्या उत्पन्न हुई, तो उसका संपूर्ण मरम्मत खर्च उसी व्यक्ति को वहन करना होगा।
- ए.सी. सुबह 10:00 बजे से पहले चालू नहीं किया जाएगा।
- ए.सी. को लाइब्रेरी बंद होने से एक घंटा पहले बंद करना अनिवार्य है।
9. वाई-फाई उपयोग संबंधी नियम
- हमारे यहाँ दो वाई-फाई उपलब्ध हैं—एक एयरटेल तथा एक जियो।
- दोनों का पासवर्ड आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध कराया जाएगा।
- यदि एक वाई-फाई कार्य नहीं कर रहा हो, तो आप दूसरे वाई-फाई का उपयोग कर सकते हैं।
- यदि दोनों वाई-फाई किसी व्यक्तिगत तकनीकी समस्या के कारण बंद हैं, तो उन्हें शीघ्र ठीक कराने का प्रयास किया जाएगा।
- यदि समस्या शहर स्तर पर है, तो इंटरनेट सेवा प्रदाता द्वारा समाधान होने तक प्रतीक्षा करनी होगी।
- दोनों वाई-फाई पर प्रति माह 1000 जीबी डेटा उपलब्ध होता है, अतः इसका उपयोग केवल अध्ययन कार्य हेतु करें।
- डाउनलोडिंग करना प्रतिबंधित है।
- यदि कोई व्यक्ति डाउनलोडिंग करता हुआ पाया गया, तो ₹50 प्रति जीबी अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
- वाई-फाई का पासवर्ड किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा नहीं किया जा सकता, चाहे वह लाइब्रेरी का पंजीकृत सदस्य ही क्यों न हो।
10. आवागमन एवं समय संबंधी नियम
- लाइब्रेरी में प्रवेश करने के बाद पूरे दिन में अधिकतम चार बार अंदर-बाहर आने-जाने की अनुमति है।
- इसके अतिरिक्त आवागमन करने पर आपकी सीट बिना किसी अग्रिम सूचना के निरस्त कर दी जाएगी तथा किसी अन्य व्यक्ति को आवंटित कर दी जाएगी।
- चूँकि यहाँ लाइब्रेरी के साथ-साथ इंस्टिट्यूट भी संचालित होता है, अतः आप लाइब्रेरी से बाहर अधिकतम 2 से 3 मिनट तक ही रह सकते हैं।
- अपने परिवारजनों एवं परिचितों को पहले से बता दें कि आप किस समय लाइब्रेरी में रहते हैं, ताकि वे आपको अनावश्यक कॉल करके परेशान न करें।
- आप अपने प्रिय जनों को पहले से बता दें कि आप कितने बजे से कितने बजे तक लाइब्रेरी में रहते हैं ताकि वह आपको कॉल करके डिस्टर्ब ना करें।
- क्योंकि कैमरे में आपको नोटिस किया जाएगा यदि आप चार बार से ज्यादा अंदर बाहर हुए मोबाइल फोन को लेकर तो आपकी सीट बिना पूछताछ के निरस्त कर दी जाएगी।
- अगर बहुत ज्यादा इमरजेंसी आ गई है और आपको एक लंबे समय तक वार्तालाप करनी है तो आप लाइब्रेरी से काफी दूर जाकर बात कर सकते हैं।
- आपकी सीट का शिफ्ट जितने बजे से जितने बजे तक निर्धारित है, उससे एक मिनट भी अधिक रुकने की अनुमति नहीं होगी।
11. वाहन पार्किंग संबंधी नियम
- सभी लोग अपनी साइकिल एवं बाइक इस प्रकार खड़ी करें कि आवागमन बाधित न हो।
- सीसीटीवी कैमरा लगा होने के बावजूद अपनी साइकिल एवं बाइक को लॉक करके रखें।
- साइकिल चोरी होने की स्थिति में कैमरा केवल वीडियो उपलब्ध करा सकता है, साइकिल नहीं।
12. रविवार संबंधी नियम
- रविवार को लाइब्रेरी केवल दोपहर 2:00 बजे तक संचालित की जाएगी।
- सभी छात्र-छात्राएँ बिना किसी अतिरिक्त सूचना के ठीक 2:00 बजे तक लाइब्रेरी खाली कर देंगे।
विशेष चेतावनी:- उपरोक्त नियमों का पालन न करने पर आपकी सीट बिना किसी अग्रिम सूचना के निरस्त कर दी जाएगी।